BJP की उलटी गिनती शुरू, देश को जल्द मिलेगा नया प्रधानमंत्री: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Sep, 2018 09:32 AM

bjp begins countdown new pm will soon get the country akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 50 सालों तक सत्ता में बने रहने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी..

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि 50 सालों तक सत्ता में बने रहने का दावा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और अगले 50 हफ्तों के भीतर देश को नया प्रधानमंत्री मिलना तय है। वाराणसी से चलकर लखनऊ आए साइकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए यादव ने मंगलवार को कहा कि जनता भाजपा के बोझ से छुटकारा चाहती है। सरकार की जिम्मेदारी मंहगाई खत्म करने की है लेकिन केन्द्र सरकार ने जब विपक्ष आन्दोलित था, डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी। किसान को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिला। जीएसटी से व्यापारी परेशान हैं। महिलाओं बच्चियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। नौजवानों की नौकरी-रोजगार के अवसर बंद हैं।

भाजपा अगले 50 साल तक सत्ता में बने रहने का दावा करती है जबकि जनता अगले 50 हफ्तों में ही अपना फैसला दे देगी। देश को नया प्रधानमंत्री मिलेगा। उन्होंनेे कहा कि देश में भाजपा की नीतियों से लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा ने जनहित में एक भी काम नहीं किया। वह तो ऐसे फैसले करती है जिससे लोगों को परेशानी हो और उनमें दु:ख पैदा हो। भाजपा की राज्य सरकार पेपर लीक का बहाना कर भर्ती रोक देती है। बिजली विभाग, टयूबवेल कर्मी, पुलिस भर्ती में पेपर लीक का बहाना बन गया। मुख्यमंत्री कभी 20 लाख, कभी 4 लाख, कभी 1 लाख और कभी 40 लाख और 70 लाख नौकरियां देने के वादे करते रहे है। वे कहते नौजवान अयोग्य हैं जबकि वस्तुत: सरकार अयोग्य है। उनके बयान धोखा देते हैं।

यादव ने कहा कि भाजपा कहती है न्यायालय और जज हमारे हैं। हमारा कहना है कि हमारे पास जनता है। भाजपा सबसे बड़ी जातिवादी पार्टी है। वह जाति में जाति निकालती है। वह प्रयोग करती है कि कैसे लोग दु:खी होते है। उन्होंने कहा मजबूरी में सिर मुंडाने वाले बीटीसी शिक्षकों के बारे में यह कहना कि उन्होंने पाप किए होंगे तो जो हर 3-4 दिन में सिर मुंडाते है तो उनके बारे में क्या कहा जाएगा। जैसे भ्रष्टाचार दिखाई नहीं देता है वैसे डीएनए भी नहीं दिखता है। उन्होंने आह्वान किया कि चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। वोट ही एक रास्ता है जिससे लोकतंत्र बचाया जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!