जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन, भाजपा नेता संजय सिंह सहित 23 लोगों के शस्त्र लाइसेंस हुए निरस्त

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Oct, 2022 04:27 PM

big action of district administration arms

उत्तर प्रदेश में अमेठी के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कारर्वाई करते हुए दो से अधिक शस्त्र रखने वाले धारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए। इनमे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सिंह...

अमेठीः उत्तर प्रदेश में अमेठी के जिला प्रशासन ने शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ बड़ी कारर्वाई करते हुए दो से अधिक शस्त्र रखने वाले धारकों के लाइसेंस रद्द कर दिए। इनमे पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता संजय सिंह एवं मसाला कारोबारी राजेश मसाला सहित 23 लोग शामिल है। इस कारर्वाई की जद में पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी राजा संजय सिंह सहित अन्य प्रभावशाली लोगों का भी शामिल होना चर्चा का विषय बन गया है।

बता दें कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने तीन वर्ष पूर्व ऐसे सभी लोगों का एक लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया था जिनके पास तीन शस्त्र लाइसेंस हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश पर जिला प्रशासन ने जिले में वैध लाइसेंस पर शस्त्र रखने वालों के नाम फिल्टर किए तो पता चला कि ऐसे लोगों की संख्या पचास से अधिक है जिनके पास तीन शस्त्र लाइसेंस हैं।

नोटिस के बाद भी नहीं जमा कराया लाइसेंस
इनके अतिरिक्त जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्रमा देवी के शस्त्र लाइसेंस भी निरस्त हुए है। गौरतलब है कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में निर्देशित किया गया था कि, जिनके पास दो अधिक शस्त्र है वे लोग एक शस्त्र लाइसेंस जमा करवा दे। उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग इसका पालन नहीं करेंगे, उनका शस्त्र निरस्त कर दिया जाएगा। नोटिस देने के बाद भी जिन लोगों ने अपना लाइसेंस नहीं जमा किया, जिला प्रशासन ने ऐसे 23 लोगों का शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!