Edited By Mamta Yadav,Updated: 05 Apr, 2024 12:32 AM
समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं को लज्जित और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है और यही उसके संपूर्ण पतन का कारक बनेगी।
Lucknow News: समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता अपर्णा यादव ने गुरुवार को कहा कि महिलाओं को लज्जित और अपमानित करना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है और यही उसके संपूर्ण पतन का कारक बनेगी।
सुरजेवाला के खिलाफ कार्रवाई करें चुनाव आयोग
बता दें कि अपर्णा यादव ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला का भी हालिया बयान इसी का नतीजा है। महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएन में है। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति का अपमान करने वाले दुर्योधन का भी अंत हो गया था कांग्रेस क्या चीज है। कांग्रेस का भी हश्र ऐसा ही होगा। भाजपा महिलाओं का सम्मान करती है। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की है कि इनकी टिप्पणी का संज्ञान लेते हुए सुरजेवाला के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता इस तरह के बयान देते आए हैं।
हेमा मालिनी पर सुरजेवाला ने की अभद्र टिप्पणी
गौरतलब है कि सुरजेवाला ने हरियाणा के कैथल में एक जनसभा में कहा था कि विधायक-सांसद चुने जाते हैं विकास करने के लिए। हेमा मालिनी को क्यों लाया जाए ताकने के लिए। सुरजेवाला का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसको लेकर भाजपा आक्रामक है।