संजय सिंह की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित: अर्चना गुप्ता बोलीं- भाजपा के दबाव में काम कर रही है ईडी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 09 Oct, 2023 02:46 AM

archana gupta said  ed is working under pressure from bjp

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद आज वीरांगना नगरी झांसी में पार्टी के पदाधिकारियों ने ईडी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा।

Jhansi News: आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह की शराब घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद आज वीरांगना नगरी झांसी में पार्टी के पदाधिकारियों ने ईडी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा।
PunjabKesari
संजय सिंह मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार को लेकर सवाल उठाते रहे हैं
बता दें कि पार्टी पदाधिकारियों ने पत्रकार वार्ता में संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सवाल उठाये और इसे पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित बताया। पार्टी की प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि ईडी पूरी तरह से भाजपा के दबाव में काम कर रही है और उनकी गिरफ्तारी से पहले नियमत: समन तक नहीं भेजा गया। संजय सिंह लगातार संसद में मणिपुर में महिलाओं के साथ हुए अत्याचार, गरीबों, दलितों, पिछड़ों और कमजोर वर्गों को लेकर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने सरकार के खिलाफ संसद से लेकर सड़क तक आवाज उठायी और इसी कारण ईडी को उनके खिलाफ भाजपा ने इस्तेमाल किया है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल
गौरतलब है कि दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के दिल्ली आवास पर छापा मारा। यह तलाशी शराब घोटाला मामले में हुई। दोपहर के बाद ईडी ने संजय सिंह को गिरफ्तार लिया। करीब 10 घंटे पूछताछ के बाद ईडी ने यह कार्रवाई की है। इससे पहले इसी मामले में सांसद के कई अन्य करीबी लोगों के परिसरों की तलाशी ली गई थी। संजय सिंह की गिरफ्तारी की खबर सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी में हलचल मच गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!