Edited By Ramkesh,Updated: 05 Feb, 2022 06:09 PM
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने प्रयागराज जिले की सोरांव (सु) सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार डा. जमुना प्रसाद सरोज...
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (एस) ने प्रयागराज जिले की सोरांव (सु) सीट पर अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। पार्टी की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार डा. जमुना प्रसाद सरोज सोरांव (सु) सीट से अपना दल (एस) के उम्मीदवार होंगे। वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश पटेल ने बताया कि डॉ. सरोज इस सीट पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। भाजपा ने गठबंधन के तहत सोरांव (सु) सीट अपना दल (एस) के लिये छोड़ी है।