शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर सपा कार्यकर्ताओं में रोष, आजम को लेकर कही ये बात

Edited By Ramkesh,Updated: 06 Jan, 2022 12:37 PM

anger among sp workers over shafiqurrahman burke s statement

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा  सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क ने आजम खान पर टिप्पणी की है।  उन्होंने कहा विधान सभा चुनाव 2022 में आजम के जेल में  रहने से सपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रहमान ने कहा कि आजम जैसे कितने लोग जेल में हैं...

सम्भल: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सपा  सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क ने आजम खान पर टिप्पणी की है।  उन्होंने कहा विधान सभा चुनाव 2022 में आजम के जेल में  रहने से सपा पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। रहमान ने कहा कि आजम जैसे कितने लोग जेल में हैं इससे पार्टी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वहीं इस बयान को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं ने कहा आजम हमारी शान है।  वहीं आजम खां के प्रतिनिधित्व  सानू  ने कहा आजम खान हमारे मसीहा है। भाजपा ने बदले की भावना से उन पर भैंस, बकरी, चोरी का आरोप लगाया है।  उन्होंने कहा गृहमंत्री सभाओ में कह रहे हैं कि भाजपा सरकार जब से बनानी है तो आजम खान को जेल में है। डॉक्टर शफीक उर रहमान वर्क आजम खान पर गलत आरोप लगा रहे है। उन्हें प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए, और अपने बयान को वापस लेना चाहिए। 

बता दें कि सीतापुर जेल में आजम खान बंद है। आरोप है कि आजम खान पर किसानों की जमीन में हेराफेरी की है।  वहीं इसके अलावा रामपुर में बनी मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त और नियमों की अनदेखी कर सरकारी जमीन पर कब्जा करने और सरकारी पैसों का इस्तेमाल करने के भी आरोप है। अब इस मामले में ईडी ने भी आमज पर केस दर्ज किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!