अखिलेश यादव बोले- गन्ने के दाम में बढोत्तरी BJP का चुनावी हथकंडा

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 Sep, 2021 09:57 AM

akhilesh yadav said increase in sugarcane price

कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) के गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा को चुनावी हथकंडा बताया और कहा कि...

लखनऊ: कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुये समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने योगी सरकार (Yogi Sarkar) के गन्ना समर्थन मूल्य में बढ़ोत्तरी की घोषणा को चुनावी हथकंडा बताया और कहा कि अगले साल सत्ता में आने के बाद उनकी सरकार किसानों का मान और गन्ने का दाम दोनों में इजाफा करेगी।       
PunjabKesari
यादव ने रविवार रात ट्वीट (Tweet) किया ‘‘ पहले किसानों के मान को गिरानाज् फिर नाम भर को दाम को बढ़ानाज् भाजपा का ये चुनावी हथकंडा अब उप्र में नहीं चलनेवाला। भाजपा जाते-जाते गन्ना किसानों के बकाये का ब्याज न सही, मूल ही चुका दे। 2022 में सपा सरकार किसानों का सच्चा मान भी बढ़ाएगी व गन्ने की मिठास और दाम भी।'' 
PunjabKesari
इससे पहले किसानों के भारत बंद का समर्थन करते हुये पार्टी के आधिकारिक ट्विटर पर लिखा गया ‘‘ भाजपा सरकार के काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों के द्वारा कल बुलाए गए ‘भारत बंद' का समाजवादी पार्टी पूर्ण समर्थन करती है। किसान विरोधी काले कानूनों को वापस ले सरकार।'' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!