अखिलेश यादव बोले- BJP करती है गमुराह, उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Sep, 2021 09:56 AM

akhilesh yadav said  bjp is slanderous no one can tell

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं और जनता से जो भी वादे किए गए हैं, साढ़े चार साल हो...

हरदोई: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी गुमराह करती है और उससे बड़ा झूठ कोई नहीं बोल सकता है। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा राज में सभी बुरी तरह परेशान हैं और जनता से जो भी वादे किए गए हैं, साढ़े चार साल हो गए कोई वादा पूरा नहीं हुआ। यादव आज हरदोई में समाजवादी पार्टी के नेता राजपाल कश्यप के पिता सियाराम कश्यप की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने आए थे। 

उन्होंने कहा, ‘‘किसान दुःखी है कि उसकी आय दोगुनी नहीं हुई, नौजवान की नौकरियां छूट गई। नोटबंदी और जीएसटी की वजह से व्यापारी परेशान हैं। जनता और गरीब के लिए जो व्यवस्था करनी थी वह भाजपा सरकार ने नहीं की। कोरोना संकट के समय जब जनता को सरकार की सबसे ज्यादा मदद जरूरत थी तब भाजपा सरकार ने उन्हें बेसहारा छोड़ दिया।'' 

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा राज में कोविड संक्रमण के दौर में लोग अपने आप दवा ढूढ़ते रहे। अस्पतालों में मरीजों को बेड नहीं मिले। आक्सीजन के अभाव में तमाम लोगों की जाने चली गई। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर किसान पर मंहगाई लाद दी गई है। बिजली मंहगी हो गई है।'' उन्होंने दावा किया कि सन् 2022 में प्रदेश में भारी बहुमत की समाजवादी सरकार बनेगी, भाजपा इससे डरी हुई है। भाजपा के प्रति जनाक्रोश बढ़ रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!