अखिलेश यादव का बड़ा बयान- लोकसभा में सपा की सभी 80 सीटों पर तैयारी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 05 Nov, 2023 05:06 PM

akhilesh yadav s big statement  sp is preparing for all 80

पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी इसीलिए भी कर रही है, क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी...

गोरखपुर: पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी यूपी की सभी लोकसभा सीटों पर तैयारी इसीलिए भी कर रही है, क्योंकि सीटें गठबंधन दल के पास जायेंगी तो हम तभी मदद कर पाएंगे, जब समाजवादी पार्टी का संगठन मजबूत रहेगा और बूथ स्तर पर तैयारी रहेगी।

सपा अध्यक्ष ने गोरखपुर के सहजनवा के भीटी में जननायक कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय महारैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों और डॉ. राममनोहर लोहिया के रास्ते पर चलते हुए सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चल रही है। भाजपा ने पिछड़ों, दलितों को धोखा दिया है। सरकार भेदभाव कर रही है। समाज में नफरत फैलाती है। आपस में लड़ाती है। इन्होंने समाज में खाई पैदा की है। यह लोग सामाजिक न्याय के विरोधी हैं। वह लगातार जातीय जनगणना का विरोध कर रही है। सभी लोग एक साथ आयेंगे और भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ 2024 के लोकसभा चुनाव में उसे हराने का काम करेंगे।

इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के लिए काम करती रही है। हम लोग जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को हक और सम्मान देना चाहते हैं। इस सरकार ने प्रदेश का विकास ठप कर दिया। बिजली व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार प्रदेश में भ्रष्टाचार का गोरखधंधा चला रही है। 90 किमी. का गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाने में 6 हजार करोड़ रुपए लगा दिये। सड़कों के गड्ढ़ामुक्त योजना में हजारों करोड़ रूपये की लूट हो गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!