Edited By Pooja Gill,Updated: 18 Apr, 2024 04:14 PM
UP News: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 अप्रैल को अमरोहा में चुनाव प्रचार करेंगे। दोनों नेता अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे...
UP News: लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 20 अप्रैल को अमरोहा में चुनाव प्रचार करेंगे। दोनों नेता अमरोहा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे। इसके लिए तैयारियां कर ली गई है। उनकी सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए है।
बता दें कि अमरोहा सीट के लिए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदान होंगे। इस सीट से कांग्रेस ने बसपा छोड़कर आए कुंवर दानिश अली को चुनावी मैदान में उतारा है। इनके पक्ष में चुनाव प्रचार करने के लिए अखिलेश यादव और राहुल गांधी रैली करेंगे और जनसभा को संबोधित कर वोट के लिए अपील करेंगे। दरअसल, अमरोहा में बीते 40 वर्षों से कांग्रेस लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाई है। 1984 में कांग्रेस के रामपाल सिंह इस सीट से लोकसभा चुनाव जीते थे। उसके बाद से भाजपा ने तीन, बसपा ने दो, सपा, जनता दल और रालोद एक-एक बार चुनाव जीत चुकी है। इस बार कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल करना चाहती है और इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। वोटरों को साधने के लिए अखिलेश और राहुल दोनों नेता एक साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।
अखिलेश- राहुल इन जिलों में भी करेंगे प्रचार
अमरोहा की रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस की तरफ से 24 अप्रैल से पहले मथुरा और बुलंदशहर में भी राहुल व अखिलेश का चुनाव प्रचार कार्यक्रम करवाने की कवायद की जा रही है। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। इसके मद्देनजर 23 अप्रैल से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: BJP में शामिल हुए कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक; स्मृति ईरानी की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता
उत्तर प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक और झटका लग गया है। कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि भाजपा में शामिल हो गए है। उन्होंने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।