मुलायम सिंह यादव की अस्थियां संगम में अखिलेश ने कीं विसर्जित, परिवारीजन भी रहे मौजूद

Edited By Imran,Updated: 19 Oct, 2022 06:51 PM

akhilesh immersed mulayam singh yadav s ashes in sangam

समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव ने यहां गंगा एवं यमुना के संगम पर बुधवार को विसर्जित किया।

प्रयागराज: समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक एवं तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अस्थियों को उनके पुत्र अखिलेश यादव ने यहां गंगा एवं यमुना के संगम पर बुधवार को विसर्जित किया।  

यादव का अस्थि कलश लेकर सैफई हवाई पट्टी से चार्टर्ड विमान से प्रयागराज पहुंचे अखिलेश के साथ उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, तेज प्रताप सिंह यादव और अनुराग यादव सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। संगम स्थल में बनाये गये अस्थायी प्लेटफॉर्म पर यादव की तस्वीर रख कर अस्थि विसर्जन की प्रक्रिया पूरे विधि विधान से संपन्न हुयी। जल पुलिस के स्टीमर से अखिलेश ने परिजनों के साथ संगम में जाकर यादव की अस्थियों को प्रवाहित किया। इस दौरान संगम पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। पार्टी कार्यकर्ता यादव की याद में नारे लगा रहे थे।        

मुलायम सिंह के दूसरे पुत्र प्रतीक यादव ने कहा कि यह समय उनके परिवार के लिए बेहद दुखदायी है। इस मुश्किल घडी में परिवार का प्रत्येक सदस्य एक साथ है। उन्होने कहा कि नेता जी की विरासत को परिवार का हर सदस्य मिलकर आगे बढायेगा। इसके लिए जो भी मदद बन सकेगी अखिलेश की मदद की जायेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!