अखिलेश ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी की शुभकामनाएं, कहा- सत्य की लड़ाई में सपा जीत की होगी

Edited By Ramkesh,Updated: 15 Oct, 2021 06:47 PM

akhilesh congratulated the state warriors on vijayadashami

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाये देते हुये कहा कि अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है और उन्हे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत उन्ही की होगी । यादव ने शुक्रवार को कहा...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विजयदशमी पर्व की शुभकामनाये देते हुये कहा कि अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है और उन्हे भरोसा है कि विधानसभा चुनाव में सत्य की लड़ाई में जीत उन्ही की होगी । यादव ने शुक्रवार को कहा कि अब चंद महीने बाद ही प्रदेश की जनता को अपना भाग्य निर्णय का अधिकार मिलेगा। लोकतंत्र पर आए संकट को देखते हुए वोट से अहिंसक परिवर्तन की नयी मंजिल तय करनी है। एकत्र समूह ने एक स्वर में कहा कि इस बार जनता समाजवादी पार्टी को ही बहुमत दिलाएगी। वे अखिलेश पर ही भरोसा करते हैं। |

राजपुरोहित पंडित हरि प्रसाद मिश्रा ने विजयदशमी पर अखिलेश यादव को ‘विजयी भव‘ का आशीर्वाद दिया और रक्षा सूत्र बांधा। उन्होंने कहा समय, परिस्थतियां ग्रह-नक्षत्र सब श्री अखिलेश जी के अनुकूल हैं। वे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। श्री यादव ने कहा कि विजयदशमी का पर्व अधर्म पर धर्म और अन्याय पर न्याय का संदेश देता है। यह सबक भी मिलता है कि अहंकार और अत्याचार का परिणाम सदैव बुरा होता है। यह भी सुनिश्चित है कि बुराई और असत्य के मुकाबले हमेशा सत्य की जीत होती है और असत्य पराजित होता है। हमें इसलिए अपने आचरण में सछ्वाव को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होने कहा कि आज समाज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। संकीर्ण मानसिकता के चलते आपसी सौहार्द बिगड़ रहा है। अधिनायकशाही सोच से सत्ता असहमति की आवाज का दमन कर रही है।

भाजपा सरकार की नीति और नीयत विभाजनकारी है। लोकतंत्र और सामाजिक समरता को कमजोर करना ही भाजपा का मूल एजेंडा है। जनता के हित में भाजपा सरकार की नीतियां पूरी तरह विफल है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता की खुशहाली और समृद्धि समाजवादी पा की सरकार में ही सम्भव है। समाजवादी पार्टी की प्रतिबद्धता विकास और समाजवाद के प्रति है। अपनी पिछली समाजवादी सरकार में जो काम हुए वे आज भी बोलते हैं। 2022 विधानसभा चुनाव के लिये जनता का समर्थन समाजवादी पार्टी के साथ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!