प्रेमी के इश्क में पागल हुई पत्नी! पति की दी सुपारी, मारने वाले को देगी 50 हजार का इनाम

Edited By Harman Kaur,Updated: 30 Mar, 2024 01:19 PM

agra husband reached police station after seeing wife s whatsapp status

Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने व्हाट्सएप पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने का स्टेटस लगाया......

Agra News (मान मल्होत्रा): उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने व्हाट्सएप पर पति को मारने वाले को 50 हजार रुपए इनाम देने का स्टेटस लगाया। जिसे देख महिला का पति और ससुराल वाले दंग रह गए। इसी के चलते घबराए हुए पति ने थाने में जाकर मदद की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
PunjabKesari
पत्नी का व्हाट्सएप स्टेटस देख थाने पहुंचा पति
मामला जिले के बाह क्षेत्र का है। जहां के निवासी एक युवक ने पुलिस से जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई है। युवक ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 जुलाई 2022 को भिंड के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद अक्सर विवाद होने लगा और 5 महीने बाद दिसंबर 2022 से पत्नी मायके में रह रही है। पत्नी ने भिंड में भरण-पोषण का केस दायर कर दिया है। बीती 21 दिसंबर 2023 को तारीख से लौटते समय ससुरालियों ने धमकी दी कि कोर्ट आए तो जान से मार देंगे। अब पत्नी ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसे जान से मारने वाले को 50 हजार रुपए देने का स्टेटस लगाया है।
PunjabKesari
प्रेमी भी दे रहा जान से मारने की धमकी: पति का आरोप
 पति ने स्टेटस की फोटो पुलिस को दिखाई और बताया कि इस पर लिखा है कि मेरी मर्जी के खिलाफ शादी हुई है। पति को मारने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। युवक ने आरोप लगाया कि पत्नी के संबंध मायके के पड़ोसी किरायेदार से हैं। उसने भी मोबाइल पर फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। वहीं, अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
मामले में जानकारी देते हुए बाह के प्रभारी निरीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 
PunjabKesari
ये भी पढ़ें......
-
 'मुख्तार अंसारी तो "गरीबों के मसीहा" थे...', सपा विधायक महेंद्र नाथ का विवादित बयान
माफिया मुख्तार अंसारी की मौत के बाद से सियासत गरमा गई है। कुछ नेताओं ने मुख्तार अंसारी की मौत को हत्या करार दिया है तो किसी ने मुख्तार को शहीद तक कह दिया है। वहीं, अब समाजवादी पार्टी के विधायक ने मुख्तार को गरीबों का मसीहा कह दिया। उन्होंने कहा कि वह एक "रॉबिनहुड" थे, "गरीबों के मसीहा" थे। उन्होंने मीडिया से कहा कि, 'मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर पचासों मुकदमे हैं, पहले उन्हें माफिया कहिए।"

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!