महिला से दुष्कर्म करने के बाद कर दी गला दबाकर हत्या

Edited By Punjab Kesari,Updated: 18 Feb, 2018 05:09 PM

after raping a woman strangled to death

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है, जहां महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई...

हरदोईः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन बेखौफ बदमाश रेप की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला हरदोई जिले का है, जहां महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक मामला कोतवाली शहर इलाके का है। यहां एक महिला खेत में चारा लेने गई थी। तभी महिला के साथ किसी अज्ञात ने दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। महिला के शरीर से सारे जेवर गायब थे। खेत में काम कर रहे लोगों ने ध्यान जब सरसों के खेत में अंदर पड़ा तो वहां महिला का शव पड़ा हुआ था।

वहीं मृतक महिला के परिजनों का कहना है कि हिला खेत में चारा लेने गई थी। उसके बाद वह काफी देर से घर नहीं आई तो परिजनों को उसे ढूंढना शुरु किया। खोजबीन के दौरान सरसों के खेत में महिला का शव मिला। महिला का शव मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!