चैत्र नवरात्रि पर आज से एक महीने तक धार्मिक स्थलों के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

Edited By Pooja Gill,Updated: 09 Apr, 2024 03:34 PM

additional buses will run to religious places

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर्व को हिन्दू धर्म में बेहद खास पर्व माना जाता है। आज यानी मंगलवार को इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 17 अप्रैल रामनवमी के दिन होगा। नवरात्रि पर देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। आज से 9 दिनों तक...

Chaitra Navratri 2024: चैत्र नवरात्रि पर्व को हिन्दू धर्म में बेहद खास पर्व माना जाता है। आज यानी मंगलवार को इसकी शुरुआत हो चुकी है। इसका समापन 17 अप्रैल रामनवमी के दिन होगा। नवरात्रि पर देवी मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है। आज से 9 दिनों तक चलने वाला राम जन्मोत्सव मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने योजना बनाई है। निगम आज मंगलवार से धार्मिक स्थलों के लिए एक महीने तक राजधानी से अतिरिक्त बसें चलाएगा। इससे माता रानी के दर्शन करने जाने वालों को सहूलियत रहेगी।

PunjabKesari
इसकी जानकारी देते हुए अफसरों ने बताया कि नवरात्र पर श्रद्धालु मां पाटेश्वरी देवी, विंध्यवासिनी मंदिर, पूर्णागिरि, मां चंद्रिका देवी और मध्य प्रदेश के मैहर के साथ दतिया स्थित पीतांबरा पीठ जाते हैं। यूपी रोडवेज की बसें इन्हें धार्मिक स्थलों तक या राज्यों की सीमा तक पहुंचाएंगी। इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर बसों को  अतिरिक्त बसों को लेकर सारी जानकारी मिल सरकी है। यात्री हेल्पलाइन नंबर 8726005893 डायल कर बसों की सारी जानकारी ले सकते हैं।

PunjabKesari
जानिए बसों के बारे में कुछ खास जानकारी
कैसरबाग से सुबह 5:30 से शाम साढ़े पांच बजे तक चंद्रिका देवी के लिए तीन नंबर प्लेटफार्म से बस मिलेगी। सुबह 5:30 बजे अयोध्या धाम के लिए कैसरबाग के प्लेटफार्म नंबर तीन से हर घंटे बसें मिलेंगी। सुबह 6 बजे से हर दो घंटे पर बलरामपुर स्थित मां पाटेश्वरी शक्ति पीठ के लिए कैसरबाग से बसें मिलेगी। वहीं, सुबह 6:30 बजे नैमिषारण्य के लिए हर आधे घंटे पर कैसरबाग के प्लेटफार्म नंबर 15 से,  कैसरबाग से हरिद्वार के लिए सुबह सात और शाम सात बजे एसी व साधारण बसें और नैमिषारण्य के लिए सीतापुर व अवध डिपो की बसें कैसरबाग से हर घंटे मिलेगी। श्रद्धालु इन बसों के जरिए आसानी से धार्मिक स्थलों पर पहुंच जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!