जेल से कैदी फरार मामले में 4 सिपाही निलंबित, दिए जांच के आदेश

Edited By Punjab Kesari,Updated: 02 Jan, 2018 11:28 AM

4 prisoners suspended in prisoner farewell case

एक तरफ जहां सारी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से 3 कैदी फरार हो गए। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले मे आगरा जेल डीआईजी...

मथुराः एक तरफ जहां सारी दुनिया नए साल का जश्न मना रही थी। वहीं उत्तर प्रदेश की मथुरा जेल से 3 कैदी फरार हो गए। इस घटना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले मे आगरा जेल डीआईजी संजीव कुमार त्रिपाठी ने 4 सिपाही निलम्बित कर दिए हैं। इनमें अभयराम, हरेंद्र कुमार, विजय और हैड वार्डन सोनवीर सिंह को तत्काल निलम्बित कर दिया गया है। वहीं पूरे मामले के जांच के आदेश दिए गए है। इसके अलावा फरार कैदियों के लिए 2 टीमें बना कर दबिश दी जा रही है।

डीआईजी संजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जेल में कैदियों से पूछताछ की जा रही है। पता चला है कि फरार कैदी कलुआ, राहुल और संजय के गैंगस्टर के मामले मे जिला कारागार मे एक साल से बंद थे। फरार कैदी एटा और आगरा के रहने वाले हैं। तीनों की तलाश के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। वहीं जेल की बैरक संख्या 17 में तैनात वार्डन सिपाही और तीन अन्य सिपाहियों को दोषी मानते हुए निलम्बित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि मथुरा जिला कारागार मे देर रात घने कोहरे का फायदा उठाकर जेल से 4 कैदियों ने भागने की कोशिश की। इसमें 3 कैदी दीवार फांद कर जेल से भागने में सफल रहे। वहीं एक कैदी भागते समय जेल की दीवार से गिर गया जेल सिपाहियों ने घायल कैदी को मौके पर ही पकड़ लिया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!