दबंगों द्वारा जलायी गयी दलित महिला की मौत

Edited By ,Updated: 31 Oct, 2015 05:59 PM

mau a dalit womans death controversy

जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी की बानगी कल देखने को मिली थी जब एक पड़ोसी दबंग ने अपनी पडोसी पुष्पा को चारपाई में बांधकर जला दिया था।

मऊ (विवेक त्रिपाठी): जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी की बानगी कल देखने को मिली थी जब एक पड़ोसी दबंग ने अपनी पडोसी पुष्पा को चारपाई में बांधकर जला दिया था। पीड़िता को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था जहां इलाज़ के दौरान आज पीड़िता की मौत हो गयी। 
 
क्या है मामला-
पूरा मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र के बैजापुर गांव का है। जहां पुराने विवाद में कल एक महिला को चारपाई में बांधकर जिन्दा जला दिया गया था। इस घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गए थे। जिनमें से मुख्य आरोपी अम्बिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में एसपी शिवप्रसाद उपाध्याय ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और केस की विवेचना चल रही है।
 
घर में पसरा सन्नाटा-
पीड़िता के घर सन्नाटा पसरा हुआ है क्योंकि महिला बैजपुर गांव में अकेले रहती थी और पीड़िता का पति मुम्बई में रहकर कमाई करता है। घटना स्थल को देखने के लिए गांव वाले पहुंच रहे हैं। जिस खाट पर महिला जली थी वो खाट वहीं जली अवस्था में पड़ी हुई है। घटना स्थल पर मृतका के वकील ने भी पहुंचकर जायजा लिया और बताया की किस तरह से पीड़ित महिला को खाट में बाधकर दबंगों ने जलाया है। वकील ने बताया की मामला छेड़छाड़ का ही है। आरोपी के लड़के ने मृतका की लड़की से छेड़छाड़ की थी जिसके चलते विवाद हुआ और मामला पंचायत तक पंहुचा था। भरी पंचायत में आरोपी अम्बिका ने मृतका पुष्पा को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इस मामले में ग्राम प्रधान की भूमिका भी संदिग्ध नजर आ रही है और मृतका के परिजनों ने भी प्रधान पर गंभीर आरोप लगाये है और पुलिस मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान को इसलिए नहीं गिरफ्तार कर रही है की मौजूदा सरकार में आरोपी प्रधान की अच्छी पकड़ है। पुलिस दबाव में काम कर रही है। 
 
हालांकि इस पूरे प्रकरण में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन यक्ष प्रश्न ये उठता है की आखिर सूबे में हो रहे महिला अपराधों पर कब लगाम लगेगी और कब तक महिलायें कभी दहेज़ के लिए तो कभी रंजिश के लिए जलायी जाती रहेंगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!