योगी ने ‘राम राज्य’ से की मोदी शासन की तुलना

Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Oct, 2017 10:06 AM

yogi compares the modi rule to ram rajya

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र के नरेन्द्र मोदी शासन की तुलना ‘राम राज्य’ से करते हुए आज कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यों से देश के आम नागरिक को जो सुख मिल रहा है, वही राम राज्य है।

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र के नरेन्द्र मोदी शासन की तुलना ‘राम राज्य’ से करते हुए आज कहा कि केन्द्र सरकार के कार्यों से देश के आम नागरिक को जो सुख मिल रहा है, वही राम राज्य है। 

योगी ने आध्यात्मिक नगरी अयोध्या में दीपावली के भव्य आयोजन के अवसर पर कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लक्ष्य तय किया है कि वर्ष 2022 तक कोई भी परिवार ऐसा ना बचे, जिसके सिर पर छत ना हो, जिसके पास 2019 तक अपना व्यक्तिगत शौचालय ना हो, बिजली कनेक्शन ना हो। राम राज्य यही तो है।’’ 

उन्होंने कहा ‘‘जिसके पास अपना घर हो, रोजगार हो और जिसके घर में जब प्रधानमंत्री के माध्यम से बिजली के नि:शुल्क कनेक्शन का बल्ब जलता है, उसके लिये वही राम राज्य है। जिस गरीब के घर में कभी रसोई गैस का चूल्हा नहीं जला है, वह जब यह चूल्हा जलाता है तो उसके लिये वही राम राज्य है। जीवन में जो उसने सोचा नहीं, उस सोच को साकार रूप प्रदान करने के लिये जो भी अभियान चल रहे हैं, वे मानवता के कल्याण को लेकर चल रहे हैं।’’  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘संकल्प से सिद्धि’ का मंत्र दिया है। उनका संकल्प है कि एक ऐसा भारत बने जो गंदगी, गरीबी, जातिवाद, सम्प्रदायवाद, आतंकवाद, नक्सलवाद से मुक्त हो।  उन्होंने कहा ‘‘ भगवान राम उस समय के सबसे बड़े आतंक के पर्याय यानी रावण और उसकी सेना को मारकर अयोध्या लौटे थे। आज इस देश को जिस दिशा में प्रधानमंत्री ले जा रहे हैं। निरन्तर विकास की योजनाएं चल रही है। हम आप सबको आश्वस्त कर सकते हैं। एक-एक कर सारे कार्य हो रहे हैं। केवल उस संकल्प के साथ जुडिय़े, अगर आपके पास ताकत होगी तो उसके बल पर कुछ भी कर सकते हैं। वह ताकत होगी विकास की। वह ताकत होगी भारत को ताकतवर बनाने की इच्छा की।’’ 

‘जय श्री राम’ के गगनभेदी नारों के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर ने कहा कि अयोध्या ने दुनिया को दीपोत्सव दिया लेकिन अयोध्या खुद उपेक्षित हो गयी। वह लगातार प्रहार झेलने को मजबूर होती गयी, लेकिन अब यह स्थिति नहीं रहेगी। आज 135 करोड़ रुपये की लागत से केन्द्र की योजनाओं का शिलान्यास हुआ है।  

उन्होंने कहा कि अयोध्या को आशंकाओं की नजरों से देखना बंद हो, उस पर से प्रश्नचिह्न हटे। हम इसके लिये यहां उपस्थित हुए हैं। अब कहा जा रहा है कि हम जनता का ध्यान हटाने के लिये अयोध्या आये हैं। लेकिन हम तो अपनी योजनाओं के साथ यहां आये हैं।  योगी ने पूर्ववर्ती सरकारों के शासन पर कहा, ‘‘वह रावण राज्य था जो जाति, परिवार और क्षेत्र के नाम पर भेदभाव करता था। अब वे ही लोग भाजपा सरकारों पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं, जिनका खण्डन करना हम अपना अपमान समझते हैं। सरकार विकास कार्य से रामराज्य की परिकल्पना को साकार करना चाहती है।’’  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!