जदयू की भाजपा से बढ़ रही नजदीकियों पर बोले त्यागी, कहा-भाजपा से गठबंधन...

Edited By ,Updated: 22 Nov, 2016 06:48 PM

tyagi said the bjp  s growing proximity to the u  said the alliance with bjp

जनता दल यूनाइटेड(जदयू) ने भारतीय जनता पार्टी से निकटता बढऩे की अटकलों को आज सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार को कोई खतरा नहीं है।

लखनऊ: जनता दल यूनाइटेड(जदयू) ने भारतीय जनता पार्टी से निकटता बढऩे की अटकलों को आज सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि बिहार में महागठबंधन की सरकार को कोई खतरा नहीं है। जदयू महासचिव और प्रवक्ता केसी त्यागी ने आज यहां कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री और पार्टी अध्यक्ष नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नोटबंदी के निर्णय का समर्थन का मतलब यह नहीं लगाया जाना चाहिए कि जदयू और भाजपा में निकटता बढ़ रही है। 

त्यागी ने कहा कि उनकी पार्टी कालेधन पर रोक लगाने के लिए बड़े नोटों को चलन से बाहर करने की मांग काफी दिनों से कर रही थी। केन्द्र ने उसी मांग के अनुरुप निर्णय ले लिया। इसमें तो जदयू की ही बात मानी गयी है। इसका यह मतलब नहीं है कि नीतीश कुमार या उनकी पार्टी भाजपा से गठबंधन करने जा रही है।

त्यागी ने कहा कि बिहार में जदयू, राष्ट्रीय जनता दल(राजद) और कांग्रेस का महागठबंधन मजबूती से सरकार चला रहा है। जनता की उम्मीदों पर महागठबंधन खरा उतर रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी भाजपा के सिद्धान्तों के खिलाफ रही है। जदयू भाजपा की मुखालफत हमेशा करती रहेगी। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी(सपा) या बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के खिलाफ नहीं है। जदयू चाहता है कि साम्प्रदायिक शक्तियां परास्त हों। 

त्यागी ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए जदयू उत्तर प्रदेश में महागठबंधन बनाने के प्रयास जारी रखेगा। उनका कहना था कि उनकी पार्टी सपा से गठबंधन की पक्षधर है लेकिन मुलायम सिंह यादव ने ही दांव दे दिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राष्ट्रीय लोकदल(रालोद), जदयू और पूर्व मंत्री आर के चौधरी की पार्टी बी एस-4 ने कल यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मिलकर चुनाव लडने की घोषणा की थी। जदयू नेता शरद यादव ने कहा था कि गठबंधन में शामिल करने के लिए कुछ अन्य छोटे दलों से भी बातचीत चल रही है। 

UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!