बेनामी संपत्ति को लेकर आयकर विभाग ने भेजा मायावती के भाई को नोटिस

Edited By ,Updated: 26 Dec, 2016 02:48 PM

the department sent a notice to her brother

बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है।

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती के भाई आनंद कुमार के खिलाफ बेनामी संपत्ति के मामले में आयकर विभाग ने नोटिस भेजा है। आनंद के खिलाफ बेनामी संपत्ति की शिकायत के बाद आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर संपत्ति जांच की जानकारी दी है। टीवी रिपोट्र्स के अनुसार इसी मामले को लेकर नोएडा के कई बिल्‍डर्स को भी नोटिस भेजे गए हैं। बता दें कि मायावती के भाई आनंद कुमार ने रियल इस्‍टेट में पैसा लगा रखा है। उनके खिलाफ पहले भी अवैध ट्रांजेक्‍शन के आरोप लग चुके हैं। बसपा सरकार के दौरान आनंद 50 कंपनियों के मालिक थे और 760 करोड़ रुपये का कैश लेनदेन भी किया था। आगामी उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के चुनावों से पहले मायावती के लिए यह झटका माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने बेनामी संपत्ति वालों के खिलाफ कार्रवाई का ऐलान 
बता दें कि गोवा में पिछले दिनों मोदी ने कहा था, ‘हम ऐसी संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहे हैं जो किसी और के नाम (बेनामी) पर खरीदी गई है। ये देश की संपत्ति है।’ मोदी की इस घोषणा के बाद सर्च इंजन गूगल पर लोग बेनामी संपत्ति के बारे में खोजबीन करते नजऱ आए हैं. इससे पहले, 'काले धन को सफेद कैसे बनाएं' भी गूगल ट्रेंडस में छाया रहा था। बेनामी सौदों को रोकने के लिए बनाया गया क़ानून एक नवंबर से प्रभाव में आ गया है। 

क्या है बेनामी संपत्ति?
बेनामी संपत्ति के लेनदेन में जो व्यक्ति संपत्ति के लिए भुगतान करता है, वो इसे अपने नाम से नहीं खरीदता है। जिस व्यक्ति के नाम से ये संपत्ति खरीदी जाती है उसे बेनामदार कहा जाता है और यह संपत्ति बंनामी कहलाती है। बेनामी संपत्ति चल-अचल या वित्तीय दस्तावेजों के तौर पर हो सकती है। 

UP Latest News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!