प्रियंका बोलीं- BJP का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ' है'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Oct, 2020 01:43 PM

priyanka said bjp s slogan is don t save daughter hide facts save power

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति पैदा हो गई है और राज्य सरकार बेटियों को सुरक्षा देने...

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में जंगलराज जैसी स्थिति पैदा हो गई है और राज्य सरकार बेटियों को सुरक्षा देने में असफल रही है। गांधी ने गुरुवार को यहां जारी एक बयान में कहा 'उत्तर प्रदेश के जंगलराज में बेटियों पर ज़ुल्म और सरकार की सीनाज़ोरी जारी है। कभी जीते-जी सम्मान नहीं दिया और अंतिम संस्कार की गरिमा भी छीन ली। भाजपा का नारा ‘बेटी बचाओ नहीं तथ्य छुपाओ सत्ता बचाओ' है।' 

वाड्रा ने कहा 'हाथरस जैसी वीभत्स घटना बलरामपुर में घटी। लड़की का बलात्कार कर पैर और कमर तोड़ दी गई। आजमगढ़, बागपत, बुलंदशहर में बच्चियों से दरिंदगी हुई। उत्तर प्रदेश में फैले जंगलराज की हद नहीं। माकेर्टिग, भाषणों से कानून व्यवस्था नहीं चलती। ये मुख्यमंत्री की जवाबदेही का वक्त है। जनता को जवाब चाहिए।' संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा 'उत्तर प्रदेश में एक और दलित बेटी के साथ गैंग रेप! सोच कर भी रूह काँपती है- अनाचार, बहशियों ने दोनों पाँव और कमर तोड़ डाली! क्या क़ानून है या मर गया। क्या सविंधान की सरकार है या अपराधियों की। कब रुकेगी ये दरिंदगी। क्यों इस्तीफ़ा नही देते आदित्यनाथ।' 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!