Edited By Punjab Kesari,Updated: 05 Nov, 2017 02:49 PM
उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को आईएसआईएस के एक संदिग्ध आंतकी को मुंबई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। संदिग्ध आतंकी का नाम अबु जै़द है। यह दुबई से अपना नेटवर्क संचालित करता था...
लखनऊः उत्तर प्रदेश एटीएस ने रविवार को आईएसआईएस के एक संदिग्ध आंतकी को मुंबई से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। संदिग्ध आतंकी का नाम अबु जै़द है। यह दुबई से अपना नेटवर्क संचालित करता था।
कौन है अबु ज़ैद?
बता दें कि यूपी एटीएस की टीम द्वारा दिनांक 4-10-17 की रात्रि में छत्रपति शिवाजी एअरपोर्ट, मुंबई से वांछित आतंकी अबु ज़ैद को गिरफ्तार किया गया है। अबु ज़ैद पुत्र अलाउद्दीन निवासी पश्चिम मोहल्ला छाऊ, थाना- गंभीरपुर, आजमगढ़ का रहने वाला है।
आतंकी घटना की कर रहा था तैयारी
अप्रैल 2017 में यूपी एटीएस ने अन्य एजेंसियों और राज्य पुलिस की मदद से 4 आतंकी गिरफ्तार किए थे। यह गिरोह इंटरनेट पर एक एेप के जरिए बातचीत करता था और आतंकी घटना की तैयारी कर रहा था। इनकी गिरफ्तारी से आतंकी घटना होने से रोकी जा सकी थी।
अबु ज़ैद के लिए लुक आउट नोटिस जारी
वहीं पूछताछ में आतंकी अबु ज़ैद का नाम प्रकाश में आया। अबु ज़ैद सऊदी अरब में रह कर भारत स्थित सदस्यों को प्रेरित और राह दिखाने का काम कर रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों के मोबाइल से इसके पुख्ता प्रमाण भी मिले थे। इसलिए अबु ज़ैद के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।
मुंबई हवाई अड्डे पर DSP ने किया गिरफ्तार
सऊदी अरब से लौटने पर अबु ज़ैद को मुंबई हवाई अड्डे पर DSP अनूप सिंह ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आंतकी अबु बिजनौर व पश्चिमी यूपी से पकड़े गए संदिग्ध आंतकियों के सीधे संपर्क में था। ये संदिग्ध आतंकी आंतक फैलाने के लिए फंडिंग करता था।
ट्रांज़िट रिमांड पर लाया जाएगा लखनऊ
आज उसको ट्रांज़िट रिमांड पर लखनऊ लाया जाएगा। पूर्व अप्रैल माह में उमर उर्फ़ नाज़िम, गाज़ी बाबा उर्फ़ मु़ज़म्मिल, मुफ़्ती उर्फ़ फैज़ान तथा ज़कवान उर्फ़ एहतेशाम को गिरफ्तार किया गया था।
अबु ज़ैद पर लगाई गई ये धारा
मु.अ.सं.-08/17 धारा- 120बी, 121ए, 153, 123, 122बी IPC व 18 विधि विरुद्ध गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत ये धाराएं लगाई गई हैं।