Edited By Punjab Kesari,Updated: 16 Nov, 2017 05:47 PM
यूपी में बेखाैफ हाे चुके बदमाशाें ने एक बार फिर बड़ी वारदात काे अंजाम दिया है।
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा एक्सटेंशन में आज भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) नेता सहित तीन व्यक्तियों की मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में भाजपा नेता शिवकुमार यादव और उनका गनर भी शामिल है। मृतक अपनी फारच्यूनर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों ने गोलीबारी शुरु कर दी जिसमें तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मामला नोएडा एक्सटेंशन के थाना बिसरख का है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।
कानून व्यवस्था की खुली पोल
कानून को खुली चुनौती देते हुए बदमाशों ने दिनदहाड़े बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बीजेपी नेता का मर्डर करके बदमाशों ने न केवल पुलिस को चुनौती दी बल्कि कानून व्यवस्था की भी पोल खोल कर रख दी है।