मारपीट के आराेप में गिरफ्तार पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री को अलग बैरक में रखा गया

Edited By Ajay kumar,Updated: 05 Jun, 2020 03:53 PM

former minister arrested in up kept in separate barracks

उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे नगर निगम कर्मी से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व दर्जा मंत्री चौधरी नीरपाल को जिला कारागार में अलग बैरक मे रखा गया है।

सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे नगर निगम कर्मी से बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार पूर्व दर्जा मंत्री चौधरी नीरपाल को जिला कारागार में अलग बैरक मे रखा गया है।

कोरोना के खतरे को देखते हुए उन्हें अन्य कैदियो से अलग रखा गया है। जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया, ‘‘कोरोना के खतरे केा देखते हुए चौधरी नीरपाल सिंह को अन्य कैदियो से अलग रखा गया है और पृथकवास अवधि पूरी होने के बाद इन्हें अन्य कैदियो के साथ रखा जायेगा।’’

उन्होंने बताया, ‘‘पूर्व मंत्री चौधरी नीरपाल ने नगर निगम के एक कर्मचारी को जो सेनेटाइजेशन करके वापस लौट रहा था उससे गाली गलौच एवं मारपीट की थी, जिससे समस्त निगम कर्मचारियो मे रोष व्याप्त हो गया था।

शर्मा ने बताया कि नगर निगम के कर्मचारियो व अन्य स्टाफ ने थाना सदर बाजार पहुंचकर इस घटना के विरोध मे चौधरी नीरपाल की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!