Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Jul, 2017 01:50 PM
अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार सुर्खियों में हैं। कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रायबरेली के ऊंचाहार में घटना का कुछ जातिवादी सोच वाले लोग विरोध...
कुशीनगर: अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य एक बार सुर्खियों में हैं। कुशीनगर के पटहेरवा क्षेत्र में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि रायबरेली के ऊंचाहार में घटना का कुछ जातिवादी सोच वाले लोग विरोध करे हैं। घटना में मरे सभी पांचों शातिर अपराधी थे, वे प्रधान की हत्या के उद्देश्य से गांव में गए थे, जहां ग्रामीणों के कोपभाजन हुए।
स्वामी प्रसाद मौर्य का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब पार्टी आलाकमान से लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक सार्वजनिक मंचों से विधायकों व मंत्रियों को मर्यादा में रहने की नसीहत दे रहे हैं। दूसरी तरफ कुशीनगर जनपद के अधिवक्ताओं ने ऊंचाहार कांड की सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं।
मनोज पांडेय पर लगाया पूरा खेल रचने का आरोप
बता दें की रायबरेली सामूहिक हत्याकाँड का आरोप स्वामी प्रसाद मौर्या ने पूर्व मंत्री मनोज पांडेय के सिर पर मंढ़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री मनोज पाण्डेय ने पूरा खेल रचा है।