Edited By Nitika,Updated: 06 Jun, 2022 10:44 AM
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात उत्तरकाशी के दमटा में बस दुर्घटना के मद्देनजर मृतकों के परिजनों के लिए 1 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की घोषणा की।
उत्तरकाशीः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार रात उत्तरकाशी के दमटा में बस दुर्घटना के मद्देनजर मृतकों के परिजनों के लिए 1 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की घोषणा की।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम लोगों को रात में जानकारी मिली की दमटा के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हम लोगों ने बचाव कार्य के लिए ज़िलाधिकारी, स्वास्थ्य और अन्य विभागों की टीमों को मौके पर भेजा। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने भी NDRF की टीम भेजी है।
वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि सारे शवों को निकाल लिया गया है। शवों को देहरादून के लिए रवाना कर दिया है। हम लोग मौके पर जा रहे हैं।