स्मृति ईरानी के बढ़ते हस्तक्षेप से नाराज भाजपा विधायक ने दी इस्तीफे की धमकी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 25 Oct, 2017 01:57 PM

angry bjp mla threatens to resign due to mounting interference smriti

अमेठी संसदीय क्षेत्र में पडऩे वाली तिलोई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की धमकी दी है।

लखनऊ: अमेठी संसदीय क्षेत्र में पडऩे वाली तिलोई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देने की धमकी दी है। 

मयंकेश्वर ने अपने समर्थकों के साथ तीन दिन से लखनऊ में जमे हैं। वह अगली रणनीति के लिये समर्थकों से विचार विमर्श कर रहे हैं। उन्होंने अभी फिलहाल इस पर कुछ भी बोलने से इन्कार किया है। उनके एक समर्थक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें आज शाम साढ़े पांच बजे मिलने का समय दिया है। उनसे मिलने के बाद ही वह मीडिया से बात करेंगे। 

सूत्रों के अनुसार विधायक का कहना है कि उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनके क्षेत्र में केन्द्रीय वस्त्रोद्योग मंत्री स्मृति ईरानी का लगातार हस्तक्षेप बढ़ता जा रहा है। अधिकारी भी उनकी नहीं सुन रहे हैं। मयंकेश्वर ने विधानसभा चुनाव के पहले समाजवादी पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उनका दावा है कि दूसरी पार्टी छोड़ भाजपा में आने वाले अन्य विधायकों की भी उपेक्षा की जा रही है।   दूसरी ओर, भाजपा के एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर कहा कि मयंकेश्वर सिंह मीडिया में प्रचार के लिये दबाव बना रहे हैं। पार्टी के लिये सभी विधायक समान हैं। वीआईपी कल्चर की पार्टी में अब कोई जगह नहीं है। 

मयंकेश्वर सिंह 2002 के चुनाव में भाजपा के टिकट पर विधायक बने थे। पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्हें 2004 में निष्कासित कर दिया गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!