झारखंड के बाद अब UP में भी टैक्‍स फ्री हुई MS Dhoni की 'अनटोल्‍ड स्‍टोरी'

Edited By ,Updated: 02 Oct, 2016 11:49 AM

ms dhoni the untold story tax free

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र स‌िंह धोनी पर बनी फिल्म  'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी गई है।

लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर महेंद्र स‌िंह धोनी पर बनी फिल्म  'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' को उत्तर प्रदेश में टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। बीते दिनों प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंची फिल्म की स्‍टारकास्ट ने अखिलेश यादव और उनके परिवार से मुलाकात की थी। 

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से पहले झारखंड सरकार ने 'एमएस धोनी: द अनटोल्‍ड स्‍टोरी' फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसे टैक्स-फ्री करने की घोषणा कर दी थी। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेटर महेंद्र स‌िंह धोनी का जन्म रांची में हुआ था और वहीं से उनकी यात्रा की शुरूआत हुई थी। 

वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म के प्रॉड्यूसर अरुण पांडेय ने कहा कि हमें इस बात की बहुत खुशी है कि यूपी सरकार ने इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया। हमें तहे दिल से यूपी सरकार और अखिलेश यादव का धन्यावाद करते हैं। उन्होंने कहा कि हम यह देखकर बहुत ही प्रसन्न हैं कि इस फिल्म को लोगों को इतना प्यार मिल रहा है। बता दें कि इस फिल्‍म ने रिलीज के पहले दिन 21 करोड़ से ऊपर की कमाई की है। फिल्‍म को क्रिटिक्‍स और दर्शकों की ओर से भी काफी तारीफ मिल रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!