प्याज की बढ़ती कीमतों पर बोले मंत्री सरयू राय- अभी स्थिति बिगड़ी नहीं है, दाम बढ़ने पर थोक में खरीद

Edited By Jagdev Singh,Updated: 24 Sep, 2019 02:16 PM

saryu rising prices onions situation not buy available bulk price increas

झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। आलम यह है कि रांची और जमशेदपुर में प्याज 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है। इसको देखते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर के परसुडीह स्थित बाजार समिति का औचक निरीक्षण...

जमशेदपुर: झारखंड में प्याज की बढ़ती कीमतों ने लोगों की परेशानी को भी बढ़ा दिया है। आलम यह है कि रांची और जमशेदपुर में प्याज 65 से 70 रुपये किलो बिक रही है। इसको देखते हुए खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर के परसुडीह स्थित बाजार समिति का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्याज के व्यवसायियों को कम मार्जिन में प्याज बेचने का निर्देश दिया।

इस दौरान खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा कि अभी स्थिति बिगड़ी नहीं है, आगे और दाम बढ़ने पर सरकार थोक में खरीदकर लोगों को उपलब्ध कराएगी। ऐसी सूचना है कि नासिक मंडी से आसानी से बांग्लादेश प्याज भेजी जा रहा है, इस पर रोक लगनी चाहिए। रांची में भी प्याज 60 से 70 रुपये किलो बिक रही है, जबकि कुछ दिन पहले तक यह 25 रुपये किलो की दर से मिल रही थी। ऐसा महाराष्ट्र में आई बाढ़ के चलते हुआ है।

प्याज की सप्लाई कम हो गई है। दुकानदारों की माने तो प्याज के दाम और बढ़ने वाले हैं। रांची के पंडरा बाजार समिति में प्याज व्यवसायी लखन साहू ने बताया कि औसतन प्रतिदिन 300 टन प्याज की आवक रांची में होती है, लेकिन नासिक से प्याज की सप्लाई कम होने के कारण पूरा बाजार अब लोकल प्याज पर निर्भर हो गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!