देवघर पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, जल संकट पर व्यक्त की चिंता

Edited By prachi,Updated: 18 Nov, 2018 06:02 PM

rss chief mohan bhagwat devgarh expressed concern water crisis

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को देवघर में थे। उन्होंने भारत में जल संकट पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। जल संकट से बचने के लिए उन्होंने जल संचयन करने की बात कही.......

रांचीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत रविवार को देवघर में थे। उन्होंने भारत में जल संकट पर अपनी गहरी चिंता व्यक्त की है। जल संकट से बचने के लिए उन्होंने जल संचयन करने की बात कही।

मोहन भागवत सत्संग आश्रम के आचार्य देव से शिष्टाचार के नाते मुलाकात करने के लिए देवघर स्थित सत्संगनगर आए थे। इसी दौरान उन्होंने स्थानीय विधायक से सिंचाई की लंबित योजनाओं सहित पुनासी जलाशय योजना को जल्द से जल्द पूरा करवाने में सहयोग करने अपील की।

देवघर से मोहन भागवत एक कार्यक्रम में शामिल होने भागलपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहां 20 व 21 नवंबर को क्षेत्रीय प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। संघ प्रमुख के आगमन को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मोहन भागवत राजधानी एक्सप्रेस से शनिवार को बनारस से सीधे रांची पहुंचे। उन्होंने क्षेत्र संघ चालक देवव्रत पाहन से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की। अपने रांची दौरे के दौरान उन्होंने जनजातीय सेवा में किए जा रहे कामों की जानकारी ली।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!