रांची पहुंचे BJP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर

Edited By Jagdev Singh,Updated: 24 Aug, 2019 11:25 AM

om prakash mathur election in charge jharkhand assembly reach ranchi

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार देर शाम रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश पदाधिकारियों और रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने परंपरागत तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत...

रांची: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व झारखंड विधानसभा के चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार देर शाम रांची पहुंचे। रांची एयरपोर्ट पर प्रदेश पदाधिकारियों और रांची महानगर के कार्यकर्ताओं ने परंपरागत तरीके से ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया। इससे पूर्व विधानसभा के सह प्रभारी नंद किशोर यादव के भी रांची पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। माथुर व यादव शुक्रवार से नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ ताबड़तोड़ बैठकें कर विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा करेंगे।

वहीं ओम माथुर का स्वागत करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री सांसद सुनील सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश, मंत्री सीपी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू, विधायक नवीन जायसवाल, कार्यालय प्रभारी हेमंत दास, विधायक जीतू चरण राम, गंगोत्री कुजूर, रामकुमार पाहन, महानगर अध्यक्ष मनोज मिश्रा, 20 सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रांची महापौर आशा लकड़ा, धनबाद के महापौर शेखर अग्रवाल सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर व सह प्रभारी नंदकिशोर यादव की उपस्थिति में शनिवार को प्रदेश कार्यालय में बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी, कोर कमेटी, जिला अध्यक्ष व विधानसभा प्रभारियों की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा सहित तमाम शीर्ष पदाधिकारी भाग लेंगे। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों पर मंथन होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!