Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Apr, 2018 05:26 PM
झारखंड में रांची जिले के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में उपवास का कार्यक्रम किया।
रांचीः झारखंड में रांची जिले के मोरहाबादी मैदान स्थित गांधी जी की प्रतिमा के सामने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने सरकार की नीतियों के विरोध में उपवास का कार्यक्रम किया।
उपवास के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस विकास के रास्ते में बाधा उत्पन्न कर रही हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि संसद सत्र की कार्रवाई को भी बाधित किया गया।
बता दें कि उपवास पर बैठने से पहले नकवी ने गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। रांची के अतिरिक्त अन्य जिलों में भी भाजपा के द्वारा उपवास किया गया।