Edited By Nitika,Updated: 06 Aug, 2018 11:46 AM
झारखंड से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर अधेड़ उमर का व्यक्ति 2 नाबालिग सगी बहनों के साथ काफी लंबे समय से दुष्कर्म करता रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 2 नाबालिग लड़कियों में से एक गर्भवती हो गई।
रांचीः झारखंड से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पर अधेड़ उमर का व्यक्ति 2 नाबालिग सगी बहनों के साथ काफी लंबे समय से दुष्कर्म करता रहा। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 2 नाबालिग लड़कियों में से एक गर्भवती हो गई।
मामला राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र का है, जहां 2 नाबालिग सगी बहनों के साथ वहीं का रहने वाले 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति डरा धमका कर दुष्कर्म करता रहा। दोनों बहनों ने डर से घर पर भी कुछ नहीं बताया। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब 2 बहनों में से एक लड़की गर्भवती हो गई। गर्भवती होने पर उसने शादी से भी इंकार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि उसके स्कूल जाते समय वह उसके साथ जबरदस्ती करता था और किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी देता था।
बता दें कि पीड़िता के परिवार ने पुलिस को मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। वहीं दोनों पीड़िता को कांके स्थित नारी निकेतन में रखा गया है।