झारखंडः खूंटी को नक्सल मुक्त बनाने के लिए प्रशासन ने तैयार की 1456 लोगों की लिस्ट

Edited By prachi,Updated: 11 Oct, 2018 01:13 PM

jharkhand list 1456 people prepared administration make khunti naxalite free

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य पुलिस ने लोगों को भयमुक्त माहौल देने के लिए अपराधियों की धरपकड़ का अभियान छेड़ा है। इसी क्रम में  खूंटी जिला पुलिस प्रशासन ने 1456 लोगों की लिस्ट तैयार की है...

खूंटी: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य पुलिस ने लोगों को भयमुक्त माहौल देने के लिए अपराधियों की धरपकड़ का अभियान छेड़ा है। इसी क्रम में  खूंटी जिला पुलिस प्रशासन ने 1456 लोगों की लिस्ट तैयार की है। इसमें खूंटी जिले के अपराधी, उग्रवादी, नक्सली और उनके सफेदपोश मददगार शामिल हैं। राज्य पुलिस की इस कार्रवाई से इन लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

जिले के प्रत्येक थाने की दो-दो टीमें तैयार की गई हैं। एक टीम अपराधियों की पहचान और दूसरी टीम गिरफ्तारी में लगी हुई है। ये टीमें एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा, मुख्यालय डीएसपी विकास आनंद और तोरपा डीएसपी के मार्गदर्शन में अब तक 250 मामलों का निपटारा कर चुकी हैं।

पुलिस द्वारा तैयार की गई सूची में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप, जीदन गुड़िया, तिलकेश्वर गोप, अखिलेश गोप, प्रभु सहाय बोदरा, भाकपा माओवादी के दुर्योधन महतो, विमल लोहरा, महाराज प्रमाणिक, लोदरो लोहरा, प्रदीप स्वांसी, बोयदा पाहन जैसे हार्डकोर नक्सली मुख्य रूप से शामिल हैं। इसके अतिरिक्त सूची में 100 से अधिक सफेदपोश लोगों के नाम भी शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!