झारखंड: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अजय को हटाने की मुहिम तेज, कई सीनियर नेता दिल्ली में जमे

Edited By prachi,Updated: 14 Jun, 2019 02:44 PM

jharkhand congress president dr ajay s remove senior leaders delhi

झारखंड में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को पद से हटाने की मांग तेज हो गई है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष...

रांची: झारखंड में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार को पद से हटाने की मांग तेज हो गई है। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता दिल्ली में जमे हुए हैं। इनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप बलमुचू, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे और पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता शामिल हैं। इसलिए गुरुवार को दिल्ली में इनलोगों ने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के आवास पर बैठक की थी।

इस दौरान बैठक के बाद कांग्रेस नेता प्रदीप बलमुचू ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार से हमलोग नाराज हैं। उसी सिलसिले में दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मिलने आए हैं। पार्टी आलाकमान के सामने डॉ. अजय को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग रखेंगे। इसलिए हमलोग आलाकमान से संपर्क में हैं।

लोकसभा चुनाव में टिकट बंटवारे को लेकर डॉ. अजय कुमार पर सवाल उठ रहे हैं। बलमुचू ने कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता हतोत्साहित हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड में नेतृत्व परिवर्तन होना चाहिए। इस दौरान बलमुचू समेत प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमलोगों ने झारखंड में कांग्रेस को खून- पसीने से सींचा है। राजनीति की शुरुआत कांग्रेस से हुई और अंत भी यही पर होगा। बीजेपी में शामिल होने का सवाल ही नहीं उठता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!