Edited By Nitika,Updated: 14 Mar, 2019 02:28 PM
जदयू की झारखंड इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के खड़े करने की मांग की है।
रांचीः जदयू की झारखंड इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के खड़े करने की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, जदयू की झारखंड इकाई ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की मांग की है। जदयू के राष्ट्रीय सचिव और पार्टी के झारखंड मामलों के प्रभारी रामसेवक सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार खड़े करने की इच्छा जताई है।
वहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिश कुमार को कार्यकर्ताओं की मांग से अवश्य अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर पार्टी काफी मजबूत है लेकिन 6-7 ऐसी सीटों की पहचान की गई है, जहां से नेता चुनाव लड़ना चाहते हैं। बता दें कि जदयू का बिहार में राजग के साथ महागठबंधन है। इसी के चलते जदयू किसी भी राज्य में अपना स्वतंत्र उम्मीदवार खड़ा कर सकती है।