Edited By Nitika,Updated: 01 Jan, 2020 02:41 PM
झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
रांची: झारखंड के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री एवं झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रघुवर दास ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर अपने संदेश में कहा कि साल 2020 समस्त झारखंडवासियों के लिए सुख, शांति, सद्भाव, उन्नति, समृद्धि एवं सफलताओं का वर्ष हो। उन्होंने कहा कि समस्त देशवासियों को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। इसके साथ ही सीएम ने एक वीडियो के जरिए भी झारखंड के लोगों को नव वर्ष 2020 की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने विकसित, समृद्ध और नए झारखंड के निर्माण के लिए राज्य की समस्त जनता से सरकार के विकास यात्रा में सहयात्री बनने का आह्वान भी किया है।
वहीं रघुवर दास ने कहा कि आप सभी के लिए नववर्ष 2020 नई सौगात लेकर आए। जो चुनौतियां सामने है वे कुछ विशेष करने का अवसर दे रहीं हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि आइए उत्साह और उमंग के साथ मिलकर इनका सामना करे और एक नया सवेरा लाएं। आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।