Jharkhand Assembly Election 2019: पहले चरण की 13 में से 9 सीटों पर है सीधा मुकाबला

Edited By prachi,Updated: 20 Nov, 2019 04:53 PM

direct contest on 9 seats in the first phase

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। 30 नवंबर को पहले चरण के तहत 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। इन 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 13 में से 9 सीटों पर दो पार्टियों के...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 30 नवंबर से 20 दिसंबर तक पांच चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। 30 नवंबर को पहले चरण के तहत 13 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। इन 13 सीटों पर 189 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। 13 में से 9 सीटों पर दो पार्टियों के बीच सीधा मुकाबला है। वहीं तीन सीटों पर त्रिकोणीय तो एक सीट पर चतुष्कोणीय मुकाबला है। 

इन सीटों पर है सीधा मुकाबला 
गढ़वा विधानसभा सीट पर भाजपा के सत्येंद्र नाथ तिवारी और झामुमो के मिथिलेश ठाकुर के बीच मुकाबला होगा। डालटनगंज सीट पर भाजपा के आलोक चौरसिया और कांग्रेस के केएन त्रिपाठी आमने-सामने हैं। विश्रामपुर सीट से भाजपा के रामचंद्र चंद्रवंशी और कांग्रेस के चंद्रशेखर दुबे, पांकी सीट से भाजपा के शशिभूषण मेहता और कांग्रेस के देवेंद्र कुमार सिंह, लातेहार से भाजपा के प्रकाश राम और झामुमो के बैद्यनाथ राम, मनिका से भाजपा के रघुपाल सिंह और कांग्रेस के रामचंद्र सिंह, गुमला सीट से भाजपा के मिशिर कुजूर और झामुमो के भूषण तिर्की, बिशुनपुर सीट से भाजपा के अशोक उरांव और झामुमो के चमरा लिंडा और चतरा सीट से भाजपा के जनार्दन पासवान और राजद के सत्यानंद भोक्ता के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। 

इन 3 सीटों पर है त्रिकोणीय मुकाबला
भवनाथपुर सीट से भाजपा के भानुप्रताप शाही, कांग्रेस के केपी यादव और निर्दलीय चुनाव लड़ रहे अनंत प्रताप देव चुनावी मैदान में हैं। छतरपुर सीट से भाजपा की पुष्पा देवी, आजसू के राधाकृष्ण किशोर और राजद के विजय कुमार के बीच मुकाबला होगा। लोहरदगा सीट से भाजपा के सुखदेव भगत, कांग्रेस के डाॅ. रामेश्वर उरांव और आजसू की नीरू शांति भगत चुनाव लड़ रहीं हैं। 

इस एक सीट के हैं 4 दावेदार
वहीं हुसैनाबाद विधानसभा सीट के चार दावेदार चुनावी मैदान में हैं जिसमें भाजपा के विनोद कुमार सिंह, आजसू के कुशवाहा शिवपूजन मेहता, राजद के संजय यादव और एनसीपी के कमलेश कुमार सिंह शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!