कांग्रेस के DNA में गरीबों को ठगना और धोखा देना: BJP प्रदेश अध्यक्ष

Edited By Nitika,Updated: 24 May, 2020 03:45 PM

deepak prakash attacked congress

झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस को ठगने वाली पार्टी करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों को ठगना एवं धोखा देना उसके डीएनए में शामिल है।

रांचीः झारखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कांग्रेस को ठगने वाली पार्टी करार दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, मजदूरों को ठगना एवं धोखा देना उसके डीएनए में शामिल है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तरप्रदेश सरकार से कांग्रस की राजस्थान सरकार द्वारा 36 लाख रुपये बस किराया मांगने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि 60 वर्षों तक गरीबों को लगातार ठगने वाली कांग्रेस ने तब हद कर दी जब कोरोना संकट के बीच भी इसने गरीबों का मजाक उड़ाया।

वहीं दीपक प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस ने मजदूरों को ट्रेन एवं बस का किराया पार्टी द्वारा भरने का ढिंढोरा पीटा और पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके ब्रिगेड ने खूब बयानबाजी की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!