Edited By Diksha kanojia,Updated: 30 May, 2020 04:22 PM
झारखंड में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच उपायुक्त राय महिमापत रे द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में शुक्रवार को 21 लाख रुपए का अंशदान किया गया।
रांचीः झारखंड में कोरोना के खिलाफ जारी जंग के बीच उपायुक्त राय महिमापत रे द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में शुक्रवार को 21 लाख रुपए का अंशदान किया गया।
जानकारी के अनुसार, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे ने यहां मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कुल 21 लाख रुपए का चेक राहत कोष के लिए उन्हें सौंपा। इसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छिक रूप से उनके एक दिन के वेतन से जमा आठ लाख रुपए हैं।
साथ ही जिला प्रशासन की ओर से किए गए सैनिटाइजर की बिक्री से मिले तीन लाख रुपए और जिले के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) विद्यालयों से सहायता राशि के रूप में मिले दस लाख रुपए का चेक शामिल है।