Edited By Nitika,Updated: 20 Mar, 2020 06:18 PM
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राहुल गांंधी को पप्पू कह दिया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सीपी सिंह को माफी मांगनी चाहिए।
रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान आज भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राहुल गांंधी को पप्पू कह दिया। इस पर कांग्रेस विधायकों ने कहा कि सीपी सिंह को माफी मांगनी चाहिए।
13वें दिन की कार्यवाही के दौरान शुक्रवार को सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक सीपी सिंह ने राहुल गांधी को पप्पू कह दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष के विधायक भड़क गए और वेल में जाकर हंगामा भी करने लगे। इसके बाद विपक्ष के भी विधायक वेल में पहुंचे। कांग्रेस में शामिल हुए प्रदीप यादव ने कहा कि राहुल गांधी बड़े नेता हैं। उन पर ऐसी टिप्पणी करना सही नहीं है। इसी के चलते भाजपा विधायक को माफी मांगनी चाहिए।
वहीं इस पर संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि सीपी सिंह को अपनी इस गलती पर खेद प्रकट करना चाहिए। बता दें कि इससे पहले 12वें दिन सदन में कसमार के भूखल घांसी में हुई मौत का मामला उठाया गया। साथ ही आरोप लगाते हुए कहा कि यह मौत भूख से हुई थी।