कोरोना की जंग के बीच झारखंड सरकार की पहल, धनबाद में की सामुदायिक रसोई की शुरुआत

Edited By Nitika,Updated: 29 Mar, 2020 02:49 PM

community kitchen started in dhanbad

कोरोना वायरस के कारण झारखंड के विभिन्न जगहों पर फंसे मजदूर, असहाय और खासकर गरीबों को भोजन उपलब्ध करावाने के झारखंड सरकार ने नई पहल की है। उन्होंने धनबाद में सामुदायिक रसोई की शुरुआत की।

 

धनबादः कोरोना वायरस के कारण झारखंड के विभिन्न जगहों पर फंसे मजदूर, असहाय और खासकर गरीबों को भोजन उपलब्ध करावाने के झारखंड सरकार ने नई पहल की है। उन्होंने धनबाद में सामुदायिक रसोई की शुरुआत की।

वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने सामुदायिक रसोई का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि ऐसे लोग जो लॉकडाउन के बाद भूखे रहने को विवश हो गए हैं, उन्हें निश्चित तौर पर सामुदायिक रसोई का लाभ मिलेगा। कोरोना से उत्पन्न विकट परिस्थितियों में भी अपनों से बिछड़े लोगों की भी भूख मिटेगी। उन्होंने आमजनों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की भी अपील की।

वहीं करोना संकट के बीच झारखंड सरकार ने जिले के सभी थानों में सामुदायिक रसोई संचालित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत धनबाद जिले के बाघमारा के कतरास थाना द्वारा संचालित सामुदायिक रसोई की शुरूआत की गई।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!