लोहरदगा में बोले CM रघुवर- आज राष्ट्रवाद और विकास लोगों के लिए मुख्य मुद्दा

Edited By prachi,Updated: 24 Apr, 2019 04:47 PM

cm raghubar lohardaga today main issue nationalism and development people

झारखंड में लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले 10 साल...

लोहरदगा: झारखंड में लोहरदगा के बीएस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार की जमकर तारीफ की। साथ ही कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। सीएम ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछले 10 साल के कार्यकाल में देश में निराशा फैल हुई थी। मोदी सरकार बनने के बाद देश का माहौल सकरात्मक हुआ है। वहीं वर्तमान में राष्ट्रवाद और विकास लोगों के लिए मुख्य मुद्दा बन गया है।

इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में हर गरीब और आदिवासियों के घर में बिजली पहुंची। शौचालय कर निर्माण कर मां-बेटियों का सम्मान बढ़ाया। आदिवासियों को गैस कनेक्शन दिया गए। गरीबों का बैंक खाता खुला और नौजवानों को रोजगार मिला। झारखंड में एक दिन में एक लाख युवाओं को रोजगार दिया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राज्य के प्रत्येक किसान के खाते में 11 से 31 हजार रुपये तक जमा होंगे। सरकार ने किसानों को स्मार्ट फोन दिए। रांची- लोहरदगा रेल का विस्तार किया गया। वहीं सीएम रघुवर ने कहा कि देश में मोदी शासन में आतंकवाद और उग्रवाद अंतिम सांसें गिन रहे हैं। सरकार ने आतंकवाद पर लगाम लगाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!