Edited By Jagdev Singh,Updated: 15 Sep, 2019 04:49 PM
झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां भेलवाघाटी थाना क्षेत्र स्थित सलैयाटांड़ से शनिवार को पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है। रविवार को पुलिस ने...
गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। यहां भेलवाघाटी थाना क्षेत्र स्थित सलैयाटांड़ से शनिवार को पुलिस ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने इनके पास से हथियार और विस्फोटक भी बरामद किया है। रविवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नक्सली बाइक पर सवार थे और पुलिस को देखकर गाड़ी खड़ी करके भागने लगे। वहीं पुलिस ने दोनों नक्सलियों को खदेड़कर पकड़ा।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों नक्सली सिधो कोड़ा दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में सुनील हेंब्रम और प्रेम सोरेन शामिल है। भेलवाघाटी थाना की पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के तहत इन्हें गिरफ्तार किया।
पुलिस ने नक्सलियों के पास से एक काले रंग के बैग से एक देशी कट्टा, 315 बोर की पांच गोलिया, 3.3 की 54 पीस गोलियां, विस्फोटक, तार, 7 पीस डेटोनेटर, 6 आधार कार्ड, तीन वोटर आईडी, पांच महिला व पुरुष की पासपोर्ट साइज फोटो और एक बाइक बरामद की गई।