पलामूः पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, नक्सली संगठन JJMP के 2 समर्थक गिरफ्तार

Edited By Diksha kanojia,Updated: 26 May, 2020 11:58 AM

big success for police 2 supporters of naxalite organization jjmp arrested

झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

डालटनगंजः झारखंड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पलामू जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने नक्सली संगठन झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के दो समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, सदर अनुमंडल के पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर रात नक्सली महेश भुइयां अपने दस्ते के सदस्यों के साथ कोयल नदी पर बन रहे पुल के निर्माण स्थल पर पहुंचा। वहां लेवी वसूलने वाले ठेकेदारों ने मुंशी को काम बंद करने की धमकी दी। हालांकि, पुलिस बल के निकट मौजूद होने की भनक लगते ही नक्सली दस्ता जंगल में फरार हो गया।

इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नक्सली संगठन के दो समर्थकों को दिलीप कुमार यादव और अशोक कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!