झारखंड विस चुनावः JMM को बड़ा झटका, पार्टी के मेयर और डिप्टी मेयर AJSU में शामिल

Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Nov, 2019 10:33 AM

big shock to jmm party mayor and deputy mayor included in ajsu

झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीकी दौर में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मेयर रह चुकी वर्षा गाड़ी और डिप्टी मेयर मोहम्मद असरफ खां ने ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने उनका पार्टी...

रांचीः झारखंड विधानसभा चुनाव के नजदीकी दौर में झारखंड मुक्ति मोर्चा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी की मेयर रह चुकी वर्षा गाड़ी और डिप्टी मेयर मोहम्मद असरफ खां ने ऑल झारखंड स्टुडेंट यूनियन (आजसू) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

जानकारी के अनुसार, झामुमो में रहते हुए वर्षा ने मेयर के चुनाव में 1 लाख से ज्यादा वोट प्राप्त किए थे। वहीं मो. असरफ खां ने डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए 50 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे। सुदेश महतो ने पार्टी का पट्टा पहनाकर उनका स्वागत किया और कहा कि इनके पार्टी में शामिल होने से हमारी पार्टी को नई विचारधारा मिलेगी। इनसे हमारे सामाजिक न्याय को बल मिलेगा। इनके पार्टी में शामिल होने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार भी होगा।

बता दें कि वर्षा गाड़ी पहले आजसू पार्टी का नेतृत्व करती थी लेकिन बाद में वह झामुमो में शामिल हो गई। इससे पहले जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया व राजेंद्र नाथ महताे भी आजसू पार्टी में शामिल हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!