Edited By Nitika,Updated: 07 Apr, 2020 11:24 AM
झारखंड में बोकारो जिले के तेलो में कोरोना वायरस की एक महिला मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। साथ ही गांव को सील कर दिया गया है।
बोकारोः झारखंड में बोकारो जिले के तेलो में कोरोना वायरस की एक महिला मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। साथ ही गांव को सील कर दिया गया है।
उपायुक्त मुकेश कुमार ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव महिला मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तेलो गांव के संदिग्ध क्षेत्रों को सील कर दिया गया है। साथ ही पुलिस एवं जिलाधिकारी की तैनाती कर दी गई है। तेलो गांव के सभी क्षेत्रों में सैनिटाइज किया जा रहा है। वहीं मुकेश कुमार ने बताया कि इसके अलावा जिला प्रशासन मरीज के सम्पर्क में आए लोगों की जानकारी ले रही है।
बता दें कि तेलो गांव के 3 दंपति बंग्लादेश गए थे, जहां से सभी कुछ दिनों पहले वापस आए थे। इनकी ट्रैवेल हिस्ट्री को देखते हुए बोकारो प्रशासन की ओर से सभी 6 लोगों को बोकारो के गुरु गोविंद सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में क्वारंटाइन किया गया। साथ ही उनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। इनमें से एक महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है।