Jharkhand Assembly Election 2019: एक नजर jharia Assembly Seat पर

Edited By Nitika,Updated: 06 Dec, 2019 01:48 PM

a look at jharia assembly seat

झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी,...

रांचीः झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर 5 चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं। चौथे चरण के तहत 16 दिसंबर को 15 सीटों पर मतदान करवाए जाएंगे। वह 15 सीटें मधुपुर, देवघर, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, बोकारो, चंदनकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा हैं। इस खबर में हम आपको झरिया विधानसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं। 

झरिया विधानसभा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से एक है। झरिया विधानसभा सीट, धनबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। 2005 में झरिया विधानसभा सीट अस्तित्व में आई थी। 2005, 2009 और 2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने झरिया से जीत हासिल की है। इसलिए झरिया को बीजेपी का बेहद मजबूत किला माना जाता है। इस सीट पर 2005 के चुनाव में बीजेपी की कुंती देवी विधायक चुनी गईं तो 2009 में भी बीजेपी की टिकट पर कुंती देवी ने लगातार दूसरी बार जीत हासिल की थी। 2014 के चुनाव में बीजेपी ने यहां से संजीव सिंह को चुनावी मैदान में उताराऔर संजीव सिंह ने भी चुनावी मैदान में बाजी मार ली।
PunjabKesari
अगर झरिया विधानसभा सीट पर वोटरों की कुल संख्या पर नजर डालें तो 2019 के आंकड़े के मुताबिक यहां वोटरों की कुल आबादी 2 लाख 94 हजार 115 है। इनमें से पुरूष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 65 हजार 550 है तो महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 28 हजार 565 है।
PunjabKesari
एक नजर 2014 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट संजीव सिंह ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट संजीव सिंह ने 74 हजार 62 वोट हासिल किया। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट नीरज सिंह 40 हजार 370 वोट हासिल किया था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट संजीव सिंह ने कांग्रेस कैंडिडेट नीरज सिंह को 33 हजार 692 वोटों की बड़ी मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं एमसीओ कैंडिडेट मोहम्मद रूस्तम अंसारी, 18 हजार 723 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे।
PunjabKesari
एक नजर 2009 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने 49 हजार 131 वोट हासिल की थी। वहीं कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश सिंह को 46 हजार 115 वोट मिला था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश सिंह को दो हजार 686 वोटों की मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं आरजेडी कैंडिडेट आबो देवी, 9 हजार 207 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहीं।
PunjabKesari
एक नजर 2005 विधानसभा चुनावों के नतीजों पर
वहीं 2005 के विधानसभा चुनाव में झरिया सीट से बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने जीत हासिल की थी। बीजेपी कैंडिडेट पशुपति कुंती देवी ने 62 हजार 900 वोट हासिल किया था तो कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश सिंह को 31 हजार 312 वोट मिला था। इस तरह से बीजेपी कैंडिडेट कुंती देवी ने कांग्रेस कैंडिडेट सुरेश सिंह को 31 हजार 588 वोट की बड़ी मार्जिन से मात दे दी थी। वहीं 20 हजार 92 वोट लेकर आरजेडी कैंडिडेट योगेंद्र यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया था।

बीजेपी ने रागिनी सिंह को 2019 के विधानसभा चुनाव में झरिया से चुनावी मैदान में उतारा है। रागिनी सिंह झरिया के बीजेपी विधायक संजीव सिंह की पत्नी हैं। संजीव सिंह जेल में बंद हैं इसलिए उन्होंने अपनी पत्नी रागिनी सिंह को चुनाव मैदान में उतार दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी रागिनी सिंह की चचेरी देवरानी पूर्णिमा सिंह को झरिया से टिकट दिया है। पार्टी और परिवार के बीच चुनाव लड़ाई बेहद दिलचस्प होगी। अब ये देखना बेहद रोचक होगा कि एक ही परिवार की 2 महिलाओं की फाइट का नतीजा क्या होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!