Edited By prachi,Updated: 03 Apr, 2019 10:52 AM
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने झारखंड में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत सहाय, सिंहभूम से गीता कोड़ा और लोहरदगा से सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रभारी सह...
रांचीः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस ने झारखंड में तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। कांग्रेस ने रांची से सुबोधकांत सहाय, सिंहभूम से गीता कोड़ा और लोहरदगा से सुखदेव भगत को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी |
जिला |
उम्मीदवार का नाम |
कांग्रेस |
रांची |
सुबोधकांत सहाय |
कांग्रेस |
सिंहभूम |
गीता कोड़ा |
कांग्रेस |
लोहरदगा |
सुखदेव भगत |
केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद प्रभारी सह महासचिव मुकुल वासनिक ने झारखंड की तीन सीटों सहित देश की 20 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। झारखंड में महागठबंधन में कांग्रेस को 7, झामुमो को 4, झाविमो को 2 और राजद को 1 सीट मिली है।
कांग्रेस को रांची, सिंहभूम, लोहरदगा, धनबाद, हजारीबाग, खूंटी, चतरा, झामुमो को दुमका, राजमहल, गिरिडीह, जमशेदपुर, झाविमो को कोडरमा, गोड्डा और राजद को पलामू सीट मिली है। गौरतलब है कि झारखंड की 14 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। झारखंड में 29 अप्रैल से चार चरणों में चुनाव होने हैं।