Edited By Nitika,Updated: 13 Feb, 2020 11:15 AM
झारखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर एएनएम स्कूल की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
पलामूः झारखंड में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां पर एएनएम स्कूल की दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, हादसा पलामू जिले का है, जहां पर पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में स्थित एएनएम स्कूल की लगभग 40 साल पुरानी दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही अन्य एक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।